फेसबुक, व्हाट्सएप्प, इंस्टाग्राम के अचानक बंद होने की समस्या हुई समाप्त!
बुधवार की रात को दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप्प और इंस्टाग्राम ने मीडिया शेयरिंग का कार्य करना बंद कर दिया था। भारत के साथ ही पूरे विश्व में तीनों सोशल प्लेटफॉर्म के सर्वर डाउन हो गए थे। यह समस्या बुधवार की रात 8 बजे से गुरुवार की सुबह 5:30 बजे तक रही। 9 घंटे रही इस समस्या से उपयोगकर्ताओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। फेसबुक ने कहा कि हमें इस परेशानी के बारे में पता है इसे हम समझते है हम जल्दी ही इसे ठीक करने के प्रयास करेंगे।
फेसबुक अपने विज्ञापनों के द्वारा प्रतिदिन दस मिलियन डॉलर कमा लेता है। जब उनसे पूछा गया की यह रिफंड बिज़नेस है तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसी तरह मार्च महीने में भी इस तरह की परेशानी सामने आई थी। हजारों लोगों ने इन एप्लीकेशन्स में आयी इस परेशानी के बारे में कहा कि कंपनी को इंटरनेट के वैश्विक ट्रैफिक की जाँच करना चाहिए।

भारत और अमेरिका के साथ ही अन्य देशों में इस समस्या को सही कर दिया गया है। फेसबुक ने इस पर कहा की मीडिया फाइल को अपलोड करने और सेंड करने में जो परेशानी हो रही थी उसे ठीक कर दिया गया है। वैश्विक तौर पर सभी उपयोगकर्ता इमेज, वीडियो तथा अन्य फाइल को भेजने और प्राप्त करने में असमर्थ थे। सोशल मीडिया कंपनी ने कहा की अब यह समस्या ठीक कर दी गई है।
गई है।
दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क के परेशान उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर के माध्यम से शिकायत की और 14,000 से भी ज्यादा उपयोगकर्ताओं ने इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट की तो वहीं 7,500 और 1,600 से भी ज्यादा उपयोगकर्ताओं ने फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर शिकायत की। डाउन हुई इन सोशल मीडिया साइट्स की समस्या यूरोप और यूनाइटेड स्टेट्स में भी बताई जा रही है।
फेसबुक के साथ ही ट्विटर को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा और ट्विटर सपोर्ट के द्वारा एक ट्विट में कहा की कंपनी इस तरह की परेशानी को जल्दी ही ठीक करने के प्रयास करेगी।



0 Comments